घाटशिला, मार्च 24 -- घाटशिला, संवाददाता। सफलता का एकमात्र मूल मंत्र ईमानदारी और मेहनत है। ग्रामीण क्षेत्र में आज भी कई सुविधाओं का अभाव है। इसके कारण ग्रामीण बच्चे बहुत जल्द ही जिम्मेदार हो जाते हैं। प्रतिभा के मामले में ग्रामीण बच्चे शहरी बच्चों से कतई कम नहीं है। फर्क सिर्फ निखारने की है। यह बातें उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने घाटशिला कॉलेज में आयोजित 'जानें अपने जिला प्रशासक को' कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि आज इंटरनेट और एआई के दौर में ज्ञान के स्रोत पर किसी का विशेष अधिकार नहीं रहा, जरूरत सिर्फ ईमानदारी से उसके उपयोग की है। इस मौके पर उपायुक्त ने खेल और एनसीसी में विशिष्ट योगदान और पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों और कैडेट्स को मेडल और प्रमाण पत्र देकर खेल प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया।समकालीन राजनीतिक विचारधाराएं का विमोचनवहीं,...