सफलता उन्हें मिलती है, जो कठिनाइयों से घबराते नहीं: डीसी
कोडरमा, जून 14 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा साइकलिंग एसोसिएशन द्वारा रविवार को खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत अस्मिता महिला साइकलिंग सिटी लीग एवं विश्व साइकिल पखवाड़ा का आयोजन किया गया। जेजे कॉलेज से शुरू आयोजन में करीब 200 से ज्यादा छात्राओं, महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही साइक्लिंग रैली में डीसी उत्कर्ष गुप्ता, डीडीसी रवि जैन समेत कई अफसरों ने साइकिल चला जागरुकता का संदेश दिया। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि जीवन में सफलता उन्हीं को मिलती है जो कठिनाइयों से घबराते नहीं, बल्कि उनका सामना करते हैं। आज लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जीत-हार खेल का हिस्सा है। डीडीसी रवि जैन ने कहा कि साइकिलिंग प्रतियोगिता केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं बल्कि यह खेल के साथ व्यक्तित्व निर्माण एवं स्वस्थ रहने का एक सशक्त माध्यम भी है। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.