बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- जिले के युवा क्रिकेटर आदित्य चौधरी ने अपनी तेज गेंदबाजी के दम पर जिले का नाम रोशन किया है। बुलंदशहर जिला क्रिकेट संघ की ओर से खेलते हुए आदित्य ने शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रतिभा को देखते हुए आगामी अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए चयन किया गया है। आदित्य चौधरी ने अपनी तेज गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। उन्होंने 132 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। स्पीड हंट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें फाइनल ट्रायल के लिए चुना गया, जहां उनके प्रदर्शन के आधार पर चयन हुआ।आदित्य के चयन की जानकारी मिलते ही उनके परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: यूपी अंडर-17 टीम में सिंगाही के कुमार विशेष चयनित उनके पिता राजकुमार चौधरी ने बेटे की उपलब्धि पर...