बरेली, मार्च 21 -- Bareilly News: पुलिस और प्रशासन अक्सर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों को अनसान व्यक्तियों से सावधान रहने की सलाह देता है, लेकिन इसके बाद कुछ लोग ऐसे लोगों के चंगुल में फंसकर अपना सबकुछ गंवा बैठते हैं। बरेली जिले के फरीदपुर क्षेत्र से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां हरदोई जिले की रहने वाली महिला का नौ महीने का बच्चा ही चोरी हो गया। चोरी करने वाली महिला सफर में हमदर्द बनकर आई थी। रोडवेज बस में बराबर वाली सीट पर बैठी महिला ने पास बैठी महिला के पास टिकट के पैसे कम पड़ने पर उसकी मदद की थी। फिर उसे बातों में फंसाकर अपने साथ फरीदपुर में उतार लिया। तीन दिन तक वह महिला को अपने साथ इधर-उधर घुमाती रही। फिर शुक्रवार को बैंक से रुपये निकलाने के बहाने फरीदपुर लेकर आई और महिला के नौ महीने के बेटे को लेकर फरार हो गई। पीड़...