गोंडा, जून 24 -- गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत स्थित गोंडा स्टेशन से होकर जाने वाली 15909 अवध असम एक्सप्रेस के बी2 कोच में 67 नंबर बर्थ पर सफर कर रहे रोहित कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह मुजफ्फरपुर से रोहतक का सफर कर रहे थे। साथ में चल रहे यात्रियों ने इसकी सूचना रेल कर्मियों को दी। रेल कर्मियों की सूचना पर रेलवे के उपमंडलीय चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम ने स्टेशन पर पहुंचकर यात्री का इलाज किया। यह भी पढ़ें- वाराणसी-लखनऊ एक्सप्रेस समेत इन 3 ट्रेनों का 3 नया स्टापेज, यात्रियों के लिए राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...