सफर पर संकट : केजी रेलखंड पर आज 08 घंटे का होगा मेगा ब्लॉक
नवादा, जून 9 -- किऊल-गया रेलखंड पर 09 जून मंगलवार को 08 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण 04 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट और शॉट टर्मिनेट किया जाएगा। पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर रेल मंडल अंतर्गत नवादा और तिलैया रेलवे स्टेशनों के बीच मंगलवार को एक बड़ा ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिए जाने की तैयारी है। किमी 78/6-8 पर लिमिटेड हाइट सबवे (एलएचएस) के निर्माण के लिए एयर पुशिंग विधि से आरसीसी बॉक्स बिठाने के कार्य को लेकर यह ब्लॉक सुबह 09:30 बजे से शाम 17:30 बजे तक यानी पूरे 8 घंटे अर्थात कुल 480 मिनट का होगा। इस मेगा ब्लॉक के कारण इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन व्यापक रूप से प्रभावित रहेगा, जिसके तहत 4 मेमू ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि कई एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों के रूट में बदलाव के साथ ही शॉट टर्मिनेशन औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.