फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 27 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कौशांबी डिपो की बस में सफर के बीच एक यात्री की सांसे थम गयीं। वह बस की पीछे की सीट पर संदिग्ध हालातों में मृत अवस्था में पड़ा पाया गया। इसको देखते हुये पुलिस ने जांच पड़ताल की। एआरएम भी मौके पर पहुंचे। कौशांबी डिपो की एक बस बुधवार की सुबह 10:30 बजे आनंद बिहार बस अड्डे के सामने से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुयी। इसमें 50 यात्री थे। बस में चालक नरेंद्र और परिचालक विवेक थे। बस जब फर्रुखाबाद के लिए छूटी तो रास्ते में यहां के लिए 15 सवारी ही रह गयीं। शाम 5:30 बजे बस जब रोडवेज बस अड्डे पर पहुंची तो परिचालक ने पीछे की सीट पर एक यात्री को अचेतावस्था में देखा। इस पर जानकारी रोडवेज कर्मियों को दी। चौकी पुलिस भी मौके पर आयी। यात्री को उतारा गया। उसकी सांसे थम गयीं थीं। यात्री के पास एक बैग निकला जिसमें ...