चित्रकूट, मार्च 8 -- चित्रकूट। संवाददाता मानिकपुर थाना क्षेत्र स्थित मुंबई-हावड़ा रेल रुट में मानिकपुर-पनहाई के बीच शनिवार की शाम को सफर के दौरान ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक 40 वर्षीय सूरज राजभर निवासी कुसाऊं थाना जलालपुर जनपद जौनपुर का रहने वाला है। वह मैसूर से बनारस के लिए यात्रा कर रहा था। रविवार को उसके भाई आदेश राजभर ने आकर शिनाख्त की। बताया कि एक व्यक्ति के ट्रेन के बाथरुम में घुसकर अंदर से कुंडी बंद कर लेने की जानकारी पर जीआरपी पहुंची थी। लेकिन बाथरूम का सीसा टूटा मिला था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सूरज ही शीशा तोड़कर कूदा है। जिससे उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...