सफर के दौरान ट्रेन से गिरकर झारखंड के युवक की मौत
चित्रकूट, अगस्त 4 -- मानिकपुर, संवाददाता। मुंबई-हावड़ा रेल मार्ग में मारकुंडी रेलवे स्टेशन के पास सफर के दौरान युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। मृतक झारखंड प्रांत का रहने वाला है। वह तेलंगाना से वापस अपने घर लौट रहा था। आधारकार्ड के जरिए मृतक के संबंध में पुलिस ने उसके परिजनों को अवगत कराया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। झारखंड के जनपद पलामू के नवाजयपुर प्लाट पाटन निवासी 30 वर्षीय फिरोज आलम तेलंगाना के कुर्नूल में रहकर फ्लाइओवर बनाने वाली कंपनी में काम करता था। वह पिछले एक अगस्त को गांव आने के लिए ट्रेन में बैठा था। सोमवार को सुबह करीब 9:30 मारकुंडी स्टेशन के पास वह अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। यह भी पढ़ें- मोतीपुर में मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत जिससे उसकी मौत हो गई। माना जा रहा है फिरोज आलम बोगी में खिड़की के पास बैठा था।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.