महाराजगंज, दिसम्बर 22 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। वीर बाल शहीदी दिवस पर रविवार को सिख समाज के लोगों ने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में शबद कीर्तन कर गुरु की महिमा का बखान किया। श्री गुरू गोविन्द सिंह के चार शाहबजादों व माता गुजरी कौर की शहादत को याद कर सिख संगत के लोगों ने श्रद्धांजलि दी। श्री गुरु गोविंद सिंह का गुणगान करते हुए सिख समाज ने कहा कि सेवा सिमरन और शौर्य की शिक्षा गुरु गोविंद साहब से मिली। धर्म की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह एवं चारों साहबजादो ने कुर्बानी देकर समाज को प्रेरणा दिया। सफरे शहादत पर आयोजित कार्यक्रम में सिख समाज के बच्चों ने अपने कार्यक्रमों के जरिए गुरु गोविंद सिंह एवं उनके चार साहबजादे की वीर गाथा का मंचन किया तो सभी की आंखें नम हो गयीं। ज्ञानी भाई लखवीर सिंह एवं स्थानीय ज्ञानी भाई दिगंबर व ज्ञानी मोहन सिंह ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.