पीलीभीत, मार्च 2 -- पीलीभीत। भारत नेपाल मैत्री महोत्सव में वन्यजीव पर आधारित सफरनामा पुस्तक का विमोचन किया गया। प्रेक्षा गृह परिसर में आयोजित समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर बिलाल मियां खान की पुस्तक को सराहा और इसे अच्छा प्रयास बताया। पुस्तक में जंगल से जुड़े कई दिलचस्प घटनाक्रमों को सिलसिले वार रोचक अंदाज में पेश करते हुए चूका, जंगल और वन्यजीवों को उकेरा गया हैं। मुख्यमंत्री, सांसद औश्र वन मंत्री समेत कई लोगों के शुभाशीष के बाद पुस्तक का विमोचन डीएम से कराया गया। सीडीओ राजेन्द्र कुमार श्रीवास, सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर, नोडल अधिकारी अतुल द्विवेदी, मोहित शुक्ला, बिलाल मियां खान, मो. हिलाल , दानिश आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.