बेगुसराय, जनवरी 5 -- बेगूसराय, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। जन संस्कृति मंच (जसम) की ओर से दिनकर कला भवन परिसर में शहीद रंगकर्मी और जननाट्य आंदोलन के प्रतीक सफदर हाशमी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रंगमंच, गीत, कविता और विचार गोष्ठी के माध्यम से सफदर हाशमी के वैचारिक योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगनायक द थियेटर के कलाकार देवेंद्र कुंवर के जनगीत से हुई। इसके बाद रंगकर्मी चंदन वत्स ने शहीद गान "उनको सलाम कहना" प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। शिक्षाविद् मुकेश कुमार ने काव्य पाठ किया। कमल वत्स की ओर से "संविधान बचाओ, देश बचाओ" विषय पर बुक स्टॉल भी लगाया गया, जिसे लोगों ने सराहा। इस अवसर पर "सफदर हाशमी का रंगमंच और हमारा आज का रंगमंच" विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जसम के राज्य सचिव दीपक सिन्हा ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.