सफदरजंग में अब एक विभाग से दूसरे विभाग जाना हुआ आसान, ई-एंबुलेंस शुरू
पीटीआई, मई 14 -- राजधानी के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान, वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। अस्पताल को अपनी पहली अत्याधुनिक ई-एंबुलेंस मिली है। डॉक्टर्स फॉर यू (डीएफवाई) इंडिया ने अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के तहत वीएमएमसी (VMMC) और सफदरजंग अस्पताल को ये ई-एंबुलेंस दान की है। ई-एंबुलेंस अस्पताल परिसर के भीतर मरीजों को एक जगह से दूसरी जगह लेकर जाने में इस्तेमाल होगी। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्रीन मोबिलिटी, टिकाऊ स्वास्थ्य देखभाल और हेल्थ सेक्टर में बुनियादी ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम है। अस्पताल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, ई-एंबुलेंस का उद्घाटन अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता शर्मा ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चारु बांबा और ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.