नई दिल्ली, दिसम्बर 8 -- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सफदरजंग अस्पताल (Safdarjung Hospital) के मनोचिकित्सा विभाग में निशुल्क न्यूरो मॉड्यूलेशन सुविधा की शुरुआत की गई है। इससे मानसिक बीमारियों से पीड़ित जिन मरीजों को इलाज में दवाओं से फायदा नहीं होता उनका अत्याधुनिक न्यूरो मॉड्यूलेशन के जरिये इलाज हो सकेगा। मरीजों को यह सुविधा निशुल्क मिलेगी। इससे विभिन्न मानसिक बीमारियों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मरीजों को राहत मिलेगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार न्यूरो मॉड्यूलेशन केंद्र में अत्याधुनिक आरटीएमएस (रिपिटिटिव ट्रांसक्रैनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन), एमईसीटी (मॉडिफाइड इलेक्ट्रोकन्वल्सिव थेरेपी) और टीडीसीएस (ट्रांसक्रैनियल डायरेक्ट करंट स्टिमुलेशन) मशीन लगाई गई है। अवसाद, अल्जाइमर, ओसीडी, सिजोफ्रेनिया जैसी मानसिक बीमारियों के इलाज म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.