सप्लायरों ने चरित्र और हैसियत प्रमाण पत्र मांगने का किया विरोध
हमीरपुर, मई 18 -- भरुआ सुमेरपुर। मनरेगा योजना के पक्के कार्यों के लिए सामग्री की सप्लाई करने वाले सप्लायरों से चरित्र एवं हैसियत प्रमाण पत्र की मांग करने पर उन्होंने विकासखंड कार्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया। उन्होंने प्रभारी बीडीओ को ज्ञापन सौंप कर भुगतान करने की मांग की है। प्रभारी खंड विकास अधिकारी रिजवान हुसैन ने ग्राम पंचायतों को मनरेगा योजना के कार्यों के लिए सप्लाई देने वाले बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायरों से चरित्र एवं हैसियत प्रमाण पत्र की मौखिक मांग की है। इसका सप्लायरों ने विरोध करते हुए कहा कि वह सामग्री की सप्लाई करते हैं। निर्माण कार्य नहीं करते हैं। इन कार्यों की कार्यदायी संस्था ग्राम पंचायत होती हैं। इसलिए उनसे चरित्र एवं हैसियत प्रमाण पत्र मांगना उचित नहीं है। इसके अलावा अन्य ब्लॉकों में इसकी मांग नहीं की गई है। इसके विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.