फिरोजाबाद, मई 1 -- जलकल महाप्रबंधक संजीव कुमार ने शुक्रवार को पहली बार सैलई स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल शोधन के अलावा अन्य कार्यों को देखा। मौके पर मौजूद अधीनस्थ अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली। जलकल महाप्रबंधक ने कहा कि पानी सप्लाई करने से पहले उसकी टेस्टिंग बेहद जरूरी है। महाप्रबंधक ने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले पानी की टेस्टिंग के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों से पूछा कि दिन में कितने बार पानी की टेस्टिंग की जाती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सप्लाई से पहले गंगाजल की टेस्टिंग अवश्य की जाए। टेस्टिंग के बाद उसकी रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत करें। इसके बाद उन्होंने प्लांट की विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया। मौजूदा पंप की हालत देखी तथा उस पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन...