नई दिल्ली, मार्च 27 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों व लेफ्टिनेंट गवर्नरों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस दौरान मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध और उसके भारत पर संभावित प्रभावों के मद्देनजर देश की तैयारियों की समीक्षा की गई। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि टीम इंडिया के रूप में साथ मिलकर काम करने से देश इन चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार कर लेगा। मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से उठाए गए कदमों की सराहना की। उन्होंने इस संकट के बीच विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की भलाई के लिए प्रधानमंत्री की कूटनीतिक पहल की भी प्रशंसा की। यह भी पढ़ें- व्यक्ति को मार सकते हैं, लेकिन विचारों को नहीं; खामेनेई की मौत पर बाबा रामदेव प्रधानमंत्री ने सभी मुख्यमंत्रियों की ओर स...