उन्नाव, मार्च 15 -- सप्लाई प्रभावित होने से ठंडी पड़ने लगी फैक्ट्रियों की भट्ठियां उन्नाव। संवाददाता मध्य पूर्व में भड़के युद्ध की आग अब जनपद की भट्टियों तक पहुंच गई है। कतर और खाड़ी देशों से आने वाली गैस सप्लाई लड़खड़ाते ही यहां की फैक्ट्रियों में चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं। इससे श्रमिकों की रोजी‑रोटी पर सीधा संकट दिखने लगा है।जनपद की औद्योगिक इकाइयों में पिछले पखवाड़े से गैस कटौती का असर साफ दिखने लगा है। कई फैक्ट्रियों ने तीन शिफ्ट के बजाय दो या एक ही शिफ्ट में काम चलाना शुरू कर दिया है, कुछ यूनिटों में सप्ताह में एक‑दो दिन पूरी तरह उत्पादन बंद रखना पड़ रहा है। जानकारों के मुताबिक कमर्शियल सिलेंडर और पाइपलाइन गैस दोनों की आपूर्ति अनियमित हो गई है, कीमतें भी अचानक बढ़ गई हैं, जिससे उत्पादन लागत संभालना मुश्किल होता जा रहा है। एक फैक्टरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.