कोडरमा, मार्च 19 -- सतगावां, निज प्रतिनिधिप्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे सप्लाई पानी में दुर्गंध आने से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचने वाला पानी न तो पीने योग्य रह गया है और न ही दैनिक उपयोग के लायक। इससे ग्रामीणों को मजबूरन वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जो उनके लिए अतिरिक्त परेशानी का कारण बन रहा है।ग्रामीणों के अनुसार, प्रखंड के मोदीडीह, बासोडीह, समलडीह सहित कई गांवों में यह समस्या पिछले कई महीनों से बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सप्लाई पानी से तेज बदबू आती है, जिससे उसे पीना तो दूर, खाना बनाने या अन्य घरेलू कार्यों में भी उपयोग करना मुश्किल हो गया है। इस कारण लोगों को या तो बाजार से पानी खरीदना पड़ रहा है या फिर दूर-दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.