फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। आवास विकास में पानी की सप्लाई न होने से हाहाकार मचा रहा। लोग बार बार फोन करके जानकारी करते रहे। चार घंटे देर से पानी की सप्लाई शुरू कराई गई। तब कहीं लोगों के जान में जान आई।लोहिया प्रतिमा के निकट नाले की सफाई करने के दौरान पोकलैंड मशीन से नगर पालिका की पानी की सप्लाई पाइप लाइन टूट गई। इससे लगभग पूरे आवास विकास में पानी की सप्लाई बाधित हो गई। घरों में पानी न पहुंचने पर लोग परेशान हो गए। जोन प्रभारी नीरज वर्मा ने कर्मियों को लगाकर टूटी पाइप लाइन को जुड़वाने का काम शुरू कराया। लगभग 11 बजे टूटी पाइप लाइन को सही कराया गया। इसके बाद 11:30 बजे पानी की सप्लाई बहाल की गई। जोन प्रभारी ने बताया सुबह 7 बजे से 9 बजे तक सुबह पानी की सप्लाई होती है। लेकिन पाइप लाइन टूटने से देर से पानी की सप्लाई दी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.