फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 9 -- फर्रुखाबाद। सातनपुर रोड पर पानी का सप्लाई पाइप तोड़ दिया गया जिसकी वजह से 10 हजार की आबादी पर पानी का संकट खड़ा हो गया है। गुरुवार को भी लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। अभी पाइप लाइन ठीक नहीं की जा सकी है इसलिए शुक्रवार को भी पानी का संकट रहेगा। सातनपुर मंडी रोड पर अवर जलाशय है जिससे सातनपुर, नारायणपुर, श्यामनगर, भोपतपुर और गुंजनबिहार कालोनी में पानी की सप्लाई होती है। लेकिन बुधवार की रात में जिस पाइप लाइन डाल रहे कर्मियों ने पानी का सप्लाई पाइप तोड़ दिया इससे पानी का संकट बन गया है। गुरुवार को जलकल विभाग की टीम टूटे सप्लाई पाइप को ठीक करने में लगी रही लेकिन पाइप ठीक नहीं किया जा सका। अब इसको शुक्रवार को ठीक कराने का काम कराया जायेगा। अगर शुक्रवार को टूटा पाइप ठीक हो जाता है तो शाम को पानी की सप्लाई बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.