गाजीपुर, दिसम्बर 23 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के मोहल्ला सोनार टोली में सप्लाई पाइपलाइन फटने से पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण हजारों लोगों को पानी की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई घरों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बाधित है, जबकि कुछ स्थानों पर बेहद कम दबाव में गंदा पानी पहुंच रहा है। पानी का दबाव कम होने से ऊपरी टंकियों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से बैक्टीरिया सहित हानिकारक सूक्ष्मजीव पानी में मिलने का खतरा बढ़ गया है, जिससे लोगों के बीमार पड़ने की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सोनार टोली में पाइपलाइन को चिन्हित कर जल्द ही मरम्मत कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.