सप्लाई दुरुस्त करने और जल कर वसूली तेज करने का फैसला
रामगढ़, जून 16 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। चितरपुर क्षेत्र में करीब 15 दिनों तक पेयजलापूर्ति बाधित रहने के बाद मंगलवार को चितरपुर के उत्तरी पंचायत भवन में बहु ग्रामीण जल स्वच्छता समिति की बैठक हुई। बैठक में जलापूर्ति व्यवस्था को नियमित करने, बकाया मानदेय भुगतान और जल कर वसूली अभियान तेज करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता बख्तियार अफजल भी मौजूद रहे। बैठक में समिति के सदस्यों ने चितरपुर एवं मारंगमरचा जलमीनार से जुड़े गांवों में लंबे समय तक पानी की आपूर्ति बंद रहने पर नाराजगी जतायी। सदस्यों ने कहा कि जल संकट के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। इस दौरान जलापूर्ति व्यवस्था को स्थायी रूप से बेहतर बनाने और भविष्य में ऐसी स्थिति नहीं आने देने पर चर्चा की गयी। समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि चितरपुर औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.