मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- महिला सुरक्षा टीम ने सुरजन नगर चौकी क्षेत्र के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित सप्त शक्ति संगम समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं के साथ एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिला सुरक्षा टीम ने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर प्रकाश डालते हुए ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया अपराध एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं-वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सामूहिक विवाह योजना, मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं कन्या सुमंगला योजना-के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के दौरान आपातकालीन सेवाओं व हेल्पलाइनों जैसे 101 अग्निशमन सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस, 112 पुलिस आपातकालीन हेल्पलाइन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.