कानपुर, दिसम्बर 15 -- कानपुर। जुगल देवी सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान ने सप्त शक्ति संगम का आयोजन किया। शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं वंदना से हुई। प्रधानाचार्या विजय श्री ने अतिथि बहनों का परिचय कराया। मुख्य वक्ता रेखा चूड़ासमा ने पंच परिर्वतन के विषय में आयी हुई मातृशक्ति को विशेष जानकारी दी। सप्त शक्ति संगम का उद्देश्य मातृशक्ति के महत्व को उजागर करना है और महिलाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए सशक्त बनाना है। विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि महिलाएं समाज व परिवार को जोड़ने का काम करती हैं। प्रधानाचार्या विजय श्री ने बहनों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...