बाराबंकी, जनवरी 29 -- रामसनेहीघाट। क्षेत्र के ग्राम बड़ेला नारायनपुर में तपस्वी बाबा डोहीवीर धाम मंदिर में सप्त दिवसीय सत्संग एवं हरि कथा का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। व्यास पंडित उपेंद्र कुमार दीक्षित के द्वारा क्षेत्र की शांति, देश की तरक्की और आपसी सौहार्द के लिए यज्ञ पूजन करवाया गया। इसके बाद गांव वालों के सामूहिक प्रयास से भंडारे का आयोजन किया गया। देर शाम तक भंडारे का प्रसाद गांव वालों और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने छका। महंत डोहीवीर धाम मंदिर के द्वारा सभी सेवादारों को अंग वस्त्र भेंट किया गया। आने वाले श्रद्धालुओं को कोई दिक्कत न पहुंचे इसके लिए मुख्य रूप से गांव के ही विक्की शुक्ला, विनीत तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी आदि ने भण्डारे के दौरान अपना सहयोग और समय दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.