बदायूं, सितम्बर 11 -- यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर जिले में बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों की एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल जारी है। बैंक कर्मचारियों द्वारा लंबित मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। हड़ताल का मुख्य उद्देश्य सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू कराने एवं प्रदर्शन-आधारित प्रोत्साहन में भेदभाव समाप्त कराने की मांग को प्रभावी ढंग से उठाना है। हड़ताल के कारण जिले में करीब 600 करोड़ रुपये का बैंकिंग लेनदेन प्रभावित हुआ है।कॉमरेड मंजर फर्सोरी जिला अध्यक्ष, कॉमरेड औतपाल सिंह, जिला मंत्री दीपक, औतपाल सिंह, लल्ला बाबू, हरवीर सिंह, पूरन सिंह, अमित कुमार त्रिपाठी, हरिओम सिंह, सत्येंद्र , पुष्पेंद्र, उदयवीर, अमृतांश, शैलजा, रविंद्र, कुलदीप वर्मा, अर्पण सिंह, निशांत कुमार मिश्रा, शिवम मिश्रा, अंकुर सिंह, जु...