सप्ताह में दो दिन नो व्हीकल डे का प्रस्ताव दिया
पीलीभीत, जून 2 -- पर्यावरण संरक्षण के लिए चिंतित युवाओं ने एक संगठन बना दिया। यही नहीं संगठन के माध्यम से सप्ताह में दो दिन नो व्हीकल डे का प्रस्ताव जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है। ताकि ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव कम किया जाए। युवाओं की इस पहल को जिला प्रशासन ने भी सराहा है। युवाओं का मानना है कि वर्तमान समय में सम्पूर्ण विश्व ऊर्जा संकट, बढ़ते प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री पहले ही ईधन की खपत कम करने के लिए अपील कर चुके हैं। ताकि पर्यावरण संरक्षण तथा ऊर्जा बचत के लिए सामूहिक प्रयास हों।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.