मेरठ, मई 18 -- मेरठ पब्लिक स्कूल समूह ने संसाधन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और लागत दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक व्यापक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। मई एवं जुलाई से स्कूल खुलने के साथ इस नई व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। प्रधानाचार्या एवं सिटी कोऑर्डिनेटर सपना आहूजा ने बताया कि एमपीएस ग्रुप ने इस योजना का विस्तृत खाका तैयार कर लिया है, जो शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों सभी पर लागू रहेगा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार जुलाई से कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई प्रातः 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होगी। विद्यार्थियों के लिए सप्ताह में दो दिन ऑनलाइन कक्षाएं होंगी। वहीं स्टाफ मीटिंग, पीटीएम और प्रशिक्षण सत्र भी ऑनलाइन होंगे। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विद्या...