सीतामढ़ी, जनवरी 15 -- शिवहर। 19 जनवरी से अब प्रत्येक सप्ताह में सोमवार और शुक्रवार को बिजली कार्यालयों में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी। सात निश्चय तीन के सातवें निश्चय सब का सम्मान जीवन आसान के तहत बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के त्वरित निष्पादन को लेकर ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह ने सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिया कि वे प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनें और उनका समाधान करें। यह व्यवस्था 19 जनवरी से लागू होगी। सभी कार्यालयों में सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2बजे तक और शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई कर त्वरित समाधान किया जाएगा। इस दौरान विद्युत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.