सीवान, अप्रैल 23 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में ईएनटी (कान, नाक व गला) विभाग का संचालन सप्ताह में केवल तीन दिन होने से मरीजों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। डॉक्टरों की कमी के कारण यह विभाग मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को ही संचालित किया जा रहा है, जबकि अन्य दिनों में बंद रहता है। बुधवार को भी विभाग बंद रहने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में सर्दी, खांसी, गले में संक्रमण, कान दर्द व सुनने में दिक्कत जैसी समस्याओं के मरीज पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- सरकारी अस्पतालों में दवा की कमी से मरीज परेशान लेकिन, सीमित दिनों में ओपीडी संचालन के कारण भीड़ बढ़ जाती है। मरीजों को घंटों लाइन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.