लखनऊ, मार्च 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के सभी पशु चिकित्साधिकारी सप्ताह में तीन दिन गोशालाओं का निरीक्षण करेंगे। प्रत्येक पशुचिकित्साधिकारी को रोजाना कम से कम चार गोशालाओं का भ्रमण करना होगा। इस संबंध में पशुपालन निदेशक डॉ. मेमपाल सिंह ने सभी मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों और मंडलीय अपर निदेशकों को दिए हैं। डॉ सिंह ने पशु चिकित्साधिकारियों को भेजे निर्देश में कहा है कि सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सभी का चार गोशालाओं का निरीक्षण करना होगा। सुबह आठ बजे अपर निदेशक गोधन/ संयुक्त निदेशक गोशाला उनका रूट तय करके वीसी (विडियो कांफ्रेंसिंग) का लिंक पशु चिकित्साधिकारियों को भेजेंगे। सभी पशु चिकित्साधिकारियों को 10 बजे तक पहली गोशाला पर पहुंच कर वहीं से वीसी में शामिल होना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.