हरिद्वार, जून 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से दयानंद स्टेडियम परिसर से साइकिल अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल चलाने का संकल्प दिलाया गया, जिस पर सभी ने सहमति जताते हुए नियमित रूप से अभियान से जुड़ने का वादा किया।कार्यक्रम के दौरान योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय के डीन प्रो. सत्येंद्र राजपूत ने प्रतिभागियों को नियमित रूप से साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- सप्ताह में एक दिन साइकिल चलाने का संकल्प लिया उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य...