सप्ताह में एक दिन अवश्य साइकिल का करें उपयोग
पलामू, जून 11 -- मेदिनीनगर। राष्ट्रीय सर्जन सप्ताह अंतर्गत मेदिनीनगर में बुधवार को साइक्लोथोन का आयोजन किया। सर्जन एसोसिएशन आफ इंडिया की पलामू यूनिट ने मरीजों का उपचार और पृथ्वी की रक्षा, थीम पर एमआरएमसीएच से जीएलए कॉलेज तक साइक्लोथोन का आयोजन किया। इस क्रम में डॉक्टरों ने कहा कि व्यक्ति को दैनिक जीवन में सप्ताह में एक दिन साइकिल का प्रयोग जरूर करना चाहिए। इससे जीवाश्म ईंधन जनित प्रदूषण में कमी आएगी व पृथ्वी को बचाने में मदद मिलेगी। चिकित्सीय कचरा को भी कम किया जा सकेगा व पर्यावरण संतुलन बना रहेगा। डॉक्टरों ने नगर निगम प्रशासन से अनुरोध किया है कि शहर को साइकिल फ्रेंडली बनाएं ताकि आम लोग साइकिल का उपयोग कर सकें। सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव, डॉ जीपी सिंह, डॉ सतीश सिंह, डॉ सुशील पांडेय, डॉ निशां आदि मौके पर उपस्थित थे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.