सप्ताह में एक दिन अधिकारी व कर्मी नहीं करेंगे वाहनों का उपयोग
खगडि़या, मई 14 -- खगड़िया । नगर संवाददाता ईंधन संरक्षण के उद्देश्य से अब जिले के अधिकारी व कर्मी सप्ताह में एक दिन अपने वाहनों का उपयोग आवाजाही करने के लिए नहीं करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के लिए सप्ताह के शुक्रवार को नो व्हीकल डे के रूप में घोषित किया गया है। यानि अब प्रत्येक शुक्रवार को अधिकारी एवं कर्मी अपने कार्यालय साइकिल से अथवा पैदल आवाजाही करेंगे। इस संबंध में डीएम नवीन कुमार ने आदेश भी जारी किया है। हालांकि विशेष परिस्थितियों, विधि व्यवस्था संधारण एवं अत्यावश्यक व महत्वपूर्ण शासकीय कार्यों के निष्पादन में वाहनों का उपयोग किया जा सकेगा। यह आदेश मुख्य रूप से ईंधन संरक्षण को लेकर जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में बदला सरकारी दफ्तरों का समय, दो दिन वर्क फ्रॉम होमआदेश का विवरण क्या जारी किया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.