सप्ताह भर से ट्रांसफार्मर खराब, तहसील पहुंचे ग्रामीण
कानपुर, जून 6 -- डेरापुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के जीरेपुर गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर गांव का खराब ट्रांसफार्मर तत्काल बदलवाने की मांग की है। जीरेपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर संख्या-16 बीते एक जून से खराब पड़ा है,इससे पूरे मोहल्ले की आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली नहीं होने से भीषण गर्मी में लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। घरों में नवजात शिशु, बच्चे, बुजुर्ग और छात्र परेशान हैं। रात में अंधेरा रहने से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समाधान दिवस में दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने प्रशासन से खराब ट्रांसफार्मर को अविलंब बदलवाने के साथ आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। बताया कि एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद समस्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.