सप्ताह भर सूरज की तपिश से नहीं मिलेगी राहत
मऊ, मई 16 -- मऊ, संवाददाता। जेठ की तपन अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। आसमान में हल्के बादल के बाद धूप और तेज लगने लगी है। पुरवा हवा के कारण उमस बढ़ गई है। गुरुवार को भी सुबह बदरी और दोपहर बाद तेज धूप रही। धूप तेज होने के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा दिखा। तापमान में उतार-चढ़ाव होने के कारण जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सूरज की तपिश से लोगों को सप्ताह भर राहत नहीं मिलेगी। ऐसे में लोग अभी से सचेत हो जाएं। 16 मई को दोपहर का तापमान 43.0 डिग्री रहने की उम्मीद है। 17 मई को 44.0, 18 मई को 44.3, 19 मई को 43.5, 20 मई को 44.2, 21 मई को 44.6 डिग्री रह सकता है। शुक्रवार को हल्के बादल और धूप होने के कारण अधिकतम तापमान 41.4 और न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 14 मई को तापमान 42 डिग्री के आसपास था। हालांकि अधिकतम तापमान में 0.6 डि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.