सप्ताह भर में प्रगति न हुई तो ब्लॉक मैनेजरों की सेवा समाप्त होगी
कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर देहात, संवाददाता। डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति एवं जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में लखपति दीदी योजना की खराब प्रगति पर रसूलाबाद के ब्लॉक मिशन मैनेजर नीरज सोनकर एवं गीता राजपूत को एक सप्ताह के भीतर प्रगति सुधारने के निर्देश दिए गए। चेतावनी देते हुए प्रगति संतोषजनक न होने पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की बात कही। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना में डेरापुर, राजपुर एवं सरवनखेड़ा विकासखंडों की धीमी प्रगति पर संबंधित ब्लॉक मिशन मैनेजरों को भी एक सप्ताह का समय दिया गया। जिला क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में परिवार सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.