सप्ताह भर बुझी प्यास, तपिश बढ़ी तो निगम के प्याऊ हो गये बेकार
मोतिहारी, जून 23 -- मोतिहारी, हिप्र.। नगर निगम ने भीषण गर्मी में राहत के लिए 15 अस्थाई प्याऊ सेंटर तो खोल दिए, पर हकीकत में ये सेंटर सिर्फ एक सप्ताह ही चले। पानी के घड़े हफ्ते भर बाद गायब हो गए। अब हीट वेव में सड़कों पर निकलने वाले राहगीर, रिक्शा-ठेला चालक और मजदूर एक-एक बूंद पानी को तरस रहे हैं। निगम की लापरवाही से जल सेवा योजना दम तोड़ रही है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मोतिहारी नगर निगम की तैयारियों की पोल खुल गई है। अस्थाई प्याऊ सेंटर अब शोपीस बनकर रह गए हैं। मई के पहले सप्ताह में नगर आयुक्त के आदेश पर शहर के गांधी मैदान, राजा बाजार, सदर अस्पताल चौक, गायत्री नगर चौक, ज्ञानबाबू चौक, छतौनी चौक समेत 15 जगहों पर मिट्टी के घड़े रखकर प्याऊ शुरू की गई थी। यह भी पढ़ें- सप्ताह भर बुझी प्यास, तपिश बढ़ी तो निगम के प्याऊ हो गये बेकार दावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.