अयोध्या, अप्रैल 8 -- अयोध्या, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत महानगर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान से संदेश देने का प्रयास कर रही है। मंगलवार को इस अभियान की शुरुआत महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने नगर निगम क्षेत्र के श्रीराम कुंड धर्मपुर से किया। कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई, जिसका संयोजन पार्षद संजय कोरी ने किया। भाजपा का स्वच्छता अभियान 13 अप्रैल तक जारी रहेगा। महानगर क्षेत्र में इसके लिए 45 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें प्रत्येक टीम में सात कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। ये टीमें नगर निगम व ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के सहयोग से विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थलों पर सफाई कार्य करेंगी।महापौर गिरीश पति त्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.