बदायूं, मार्च 23 -- फार्मर रजिस्ट्री कराने का समय किसानों के पास सप्ताह भर का बचा है। जिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री नहीं करायी है वह 31 मार्च तक करा लें। इसके बाद किसान विभागीय योजनाओं का लाभ नहीं ले पायेंगे। फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा गांव-गांव कैंप आयोजित कराये गये हैं। जिले में 5,36,735 किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करानी हैं, इनमें से 80 फीसदी किसान फार्मर रजिस्ट्री करा चुके हैं, जबकि 20 फीसदी किसान फार्मर रजिस्ट्री कराने को बाकी हैं। ये किसान 31 मार्च से पहले फॉर्मर रजिस्ट्री करा लें, अन्यथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा अन्य विभागीय योजनाओं के लाभ से भी फॉर्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसान वंचित हो जाएंगे। डीडी कृषि मनोज कुमार ने बताया कि किसान जनसेवा केंद्र से या फिर स्वयं भी फार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.