गाजीपुर, मार्च 30 -- गाजीपुर। सप्ताह के पहले ही दिन सोमवार को शहर में भारी जाम ने लोगों को परेशान कर दिया। आलम पट्टी से लेकर रौजा तक सड़कें वाहनों के दबाव से पूरी तरह चोक हो गईं। सुबह से ही दफ्तर जाने वाले, स्कूली बच्चे और व्यापारियों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा। स्थिति इतनी खराब रही कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। जाम का मुख्य कारण सड़कों पर अवैध अतिक्रमण, गलत ढंग से खड़े वाहन और ट्रैफिक व्यवस्था की कमी बताई जा रही है। होम्योपैथी कालेज तिराहा पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की मौजूदगी नहीं होने से व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं आ सकी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला जा रहा। जाम के कारण एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्...