किशनगंज, मार्च 8 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज रेल यात्री समिति ने 15722/15721 न्यू जलपाईगुड़ी-दीघा पहाड़िया एक्सप्रेस को सप्ताह में एक दिन के बजाय प्रतिदिन चलाने की मांग उठाई है। इस संबंध में समिति के अध्यक्ष बच्छराज नखत ने प्रधानमंत्री को आवेदन भेजकर आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया है। प्रेषित आवेदन में कहा गया है कि वर्तमान में यह ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन ही परिचालित होती है, जो इस रेलखंड पर यात्रियों की वास्तविक मांग की तुलना में काफी कम है। इससे इस मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को नियमित आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। समिति ने बताया कि सीमित संचालन का असर पर्यटन गतिविधियों पर भी पड़ रहा है। बड़ी संख्या में पर्यटक इस ट्रेन के माध्यम से दीघा तक तो पहुंच जाते हैं, लेकिन वापसी के समय उसी मार्ग पर सीधी ट्रेन स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.