विकासनगर, जून 21 -- दीपक मोहल वीकेंड पर रविवार को सैलानियों से चकराता पूरी तरह से गुलजार रहा। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सुबह से ही चकराता क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी थी, जिससे पूरे क्षेत्र में चहल-पहल का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जामप्रसिद्ध पर्यटन स्थल प्रसिद्ध पर्यटन स्थल टाइगर फॉल, देववन, लोखंडी, मोइला टॉप, चुरानी और चिरमिरी टॉप समेत क्षेत्र के लगभग सभी पर्यटन स्थलों पर दिनभर सैलानियों की भीड़ देखने को मिली। सबसे अधिक रौनक टाइगर फॉल में देखने को मिली, जहां दूर-दराज से पहुंचे पर्यटक झरने के नीचे गिरते बर्फ जैसे ठंडे पानी का आनंद लेते नजर आए। युवा पर्यटक जहां झरने के नीचे मस्ती करते दिखाई दिए, वहीं परिवारों ने प्राकृतिक सुंदरता के बीच यादगार पल बिताए। यह भी ...