सप्ताहव्यापी शिविर में सीखी पंचांग विद्या
वाराणसी, मई 26 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। काशी में गृहिणियों को पंचाग विद्या में निपुण बनाने के उद्देश्य से आयोजित सप्ताहव्यापी प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को पूर्ण हुआ। सप्ताहव्यापी शिविर में कुल 137 महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।दशाश्वमेध स्थित शास्त्रार्थ महाविद्यालय की ओर से ऑनलाइन आयोजित शिविर में तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बारह राशियों, सत्ताईस नक्षत्रों, पंचशालाका चक्र, बाण पञ्चक, संवत् के दस पदाधिकारियों की जानकारी दी गई। रोहिणी वास, राहुकाल एवं विभिन्न प्रकार के मुहूर्तों पर विशेष प्रकाश डाला गया। इनमें यात्रा संबंधी मुहूर्त, शल्य चिकित्सा मुहूर्त तथा विवाह संबंधी मुहूर्त प्रमुख रहे। साथ ही केरल प्रश्नसंग्रह के आधार पर लाभ-प्रश्न, जय-पराजय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.