सप्ताहभर से बिजली आपूर्ति ठप होने पर पेयजल संकट गहराया
चंदौली, मई 20 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र स्थित जागेश्वरनाथ उपकेंद्र से संचालित अमरां (दक्षिणी) फीडर से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों में पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली गुल रहने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है, वहीं पेयजल संकट ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। जागेश्वरनाथ उपकेंद्र से कुल पांच फीडरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। इनमें से चार फीडरों की आपूर्ति बहाल कर दी गई है, लेकिन अमरां (दक्षिणी) फीडर अब भी बंद पड़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच गहराया बिजली संकट, ग्रामीण क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और कटौती से लोग बेहाल इस फीडर से जुड़े बलियां कलां, बलियां खुर्द, जोगियां, सीतापुर ताजपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.