सप्ताहभर से छात्र लापता, जामो थाने में केस दर्ज
सीवान, जून 20 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। जामो थाना क्षेत्र ब्रह्मपुर गांव के एक इंटर का छात्र लगभग पांच दिनों से लापता है। युवक की मां ने जामो थाने में आवेदन देकर अपने बच्चे के सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। बता दें कि जामो थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी कृष्णा भगत के पुत्र प्रियांशु कुमार उर्फ आकाश 13 जून को बड़हरिया किसी कोचिंग में पढ़ने गया था। उसके बाद वह दोपहर तक घर वापस नहीं आया था। इसको लेकर उसके परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका अता- पता नहीं चल पाया। इसके बाद प्रियांशु की मां रीता देवी ने जामो थाने में आवेदन देकर बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए गुहार लगाई है। लेकिन, गुमशुदा के लगभग एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी बच्चे की बरामदगी नहीं होने से एक बड़ी घटना की आशंका है। इधर, रीता देवी ने जामो थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.