उन्नाव, जून 7 -- उन्नाव। सदर तहसील में डीएम ने 232 शिकायतें सुनकर 26 फरियादियों की समस्याओं का मौके पर निपटारा कराया। शेष दूसरी शिकायतों के निस्तारण के लिए संबधित अफसरों को एक सप्ताह का समय दिया। कहा तय समयावधि में समाधान न होने पर सख्त कार्रवाई तय होगी।जिलाधिकारी घनश्याम मीना के साथ समाधान दिवस पर विधायक सदर पंकज गुप्ता की भी उपस्थिति रहे। कहा कि शिकायत के निस्तारण में गुणवत्ता की कमी पाई गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शिकायत जिस रूप में प्राप्त हो रही है उसी रूप में उसका निस्तारण भी हो, यह विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुए कहा की पैमाइश, कब्जा, अतिक्रमण की जो शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनकी जांच कर यथाशीघ्र निस्तारण गुणवत्तापूर्ण किया जाए। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस में 274 शिकायतों में मा...