रामपुर, अप्रैल 28 -- रामपुर। मंगलवार को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जनपद में संभावित बाढ़ की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सप्ताह भर में विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के संबंधितों को निर्देश दिए। वह कलक्ट्रेट सभागार में बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक ले रहे थे। अधिशासी अभियंता, नहर खंड ने सभी उपस्थित अधिकारियों को बाढ़ प्रबंधन से संबंधित उनकी जिम्मेदारियों एवं दायित्वों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि वे एक सप्ताह के भीतर अपनी विस्तृत कार्ययोजना प्रशासन को अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें तथा अपने-अपने स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें, जिससे संभावित बाढ़ के प्रभाव को न्यूनतम किया जा सके। यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बाढ़ से निपटने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.