सप्तसरोवर मार्ग स्थित आश्रम की गोशाला से साहीवाल नस्ल की गाय चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरिद्वार, मई 16 -- सप्तसरोवर मार्ग स्थित आश्रम की गोशाला से साहीवाल नस्ल की गाय चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्रह्म निवास उत्तर भाग आश्रम निवासी राकेश नौटियाल ने नगर कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि 13 मई की रात अज्ञात चोर आश्रम परिसर में बनी गोशाला से लाल रंग की साहीवाल नस्ल की गाय चोरी कर ले गए। सुबह गोशाला पहुंचने पर घटना का पता लगा। काफी तलाश के बाद भी गाय का सुराग न लगने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.